फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain in the morning, humidity increased due to strong sunshine in the afternoon

Bijnor News: सुबह बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप से बढ़ी उमस

Fri, 28 Jun 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, humidity increased due to strong sunshine in the afternoon
-जिलेभर में दोपहर तक कहीं तेज तो कहीं हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

-बारिश होने से तापमान में दर्ज हुई गिरावट
-2.6 एमएम बारिश बृहस्पतिवार को दर्ज की गई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह बारिश हुई। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल आई। जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है। बृहस्पतिवार को 2.6 एमएम बारिश दर्ज हुई।


जिले में बारिश होने से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। शहर से लेकर गांव तक में बृहस्पतिवार तड़के बारिश शुरू हो गई थी। कई इलाकों में तेज बारिश होने से रास्ते जलमग्न हो गए। साथ ही निर्माणाधीन मार्गो पर बारिश की वजह से फिसलन हो गई। जिससे बाइक सवारों को अधिक परेशानी हुई। उधर, बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। इस समय फसल को पानी की जरूरत थी। बारिश में लोग भीगते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मगर दोपहर में बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। जिससे उमस बढ़ गई। लोगों को फिर से गर्मी का अहसास होने लगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि बारिश होने से तापमान घटा है। अभी इस पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

-----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
21 जून- 36.6- 24.3
22 जून- 37.4- 24.6
23 जून- 35.2- 25.1
24 जून- 34.6- 24.8
25 जून- 35- 24.2
26 जून- 31.4- 23.2
27 जून- 30- 22.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed