फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain and flood spoiled the condition of the roads, assessment is being done

Bijnor News: बरसात और बाढ़ ने बिगाड़ दी सड़कों की दशा, हो रहा आकलन

Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rain and flood spoiled the condition of the roads, assessment is being done
बढ़ापुर-नगीना मार्ग का भूकटाव करता खो नदी का पानी।
बिजनौर। जिले में बरसात और बाढ़ ने तमाम सड़कों की दशा ही बिगाड़ दी है। पानी भरने से टूट चुकी सड़कों का आकलन किया जा रहा है। जिसमें सौ से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्ग का खस्ताहाल होना सामने आया है। वहीं कई प्रमुख सड़क भी पानी की वजह से टूटी हैं। उधर ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खो नदी में आए उफान की वजह से नगीना बढ़ापुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते बढ़ापुर का संपर्क जिला मुख्यालय से भी कटा रहा। हालांकि विभाग ने इस सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। एक दो दिन में इस टूटी सड़क को सुधार लिया जाएगा। नगीना से रायपुर सादात होते हुए कोटद्वार तक जाने वाले मार्ग में सूखरो नदी पुल की अप्रोच रोड पानी में बह गई थी, जिसे अभी ठीक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

अफलगढ़ से हरगनपुर मार्ग में सारंगवाला गांव के पास खो नदी के तेज बहाव ने सड़क तोड़ दी थी, हालांकि ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए मिट्टी भर दी और यातायात चालू कर लिया। रायपुर सादात से बढ़ापुर मार्ग भी अभी सुधारा नहीं जा सका है। इनके अलावा चांदपुर-हस्तिनापुर स्टेट हाईवे को भी गंगा नदी ने नुकसान पहुंचाया है। इन प्रमुख मार्ग के अलावा जिले में अन्य सड़क भी बरसात और बाढ़ के कारण खस्ताहाल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ग्रामीण संपर्क मार्गों का आकलन करने में जुटा है। प्रथम दृष्टया 100 से अधिक सड़क गड्ढों में तब्दील हुईं हैं। जिनकी मरम्मत के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर से इन ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा।



वर्जन::
बरसात और बाढ़ के चलते जिले की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रमुख सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। इनके अलावा 100 से अधिक करीब दौ सौ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग में भी गड्ढे हुए हैं। जिनकी मरम्मत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

बढ़ापुर-नगीना मार्ग का भूकटाव करता खो नदी का पानी।

बढ़ापुर-नगीना मार्ग का भूकटाव करता खो नदी का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed