{"_id":"5f29aa958ebc3e3cb6540d5a","slug":"railway-station-platform-will-illuminate-with-street-lights-bijnor-news-mrt494658532","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म-3 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। साथ ही वहां पर शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का तीन हैंड पंप भी लगवाए जाएंगे। अफसरों की मानें तो रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है।
बिजनौर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म-03 और लाइन नंबर पांच पर रेलवे की विभिन्न प्रकार की रैक आती हैं। इसमें रेलवे सरकारी और प्राइवेट गेहूं, चावल, चीनी, खाद, सीमेंट आदि की रैक आती है। यहीं से मालगाड़ी को अनलोड कर ट्रकों में लोड किया जाता है। इस प्लेट फार्म पर 24 घंटे लोड और अनलोड होने का कार्य चलता रहता है। इसके बावजूद वहां पर शुद्ध पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। इस कारण वहां पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों और श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जल्द ही प्लेट फार्म पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी और पेय जल की भी व्यवस्था होगी। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार इस प्लेट फार्म पर गेहूं, चावल, चीनी, खाद और सीमेंट आदि की रैक आती हैं। अभी तक वहां पर प्रकाश की व्यवस्था न होने से मजदूरों को काफी परेशानी होती है, जबकि पेयजल के लिए लाइन पार कर स्टेशन परिसर की ओर आने को मजबूर होना पड़ता है। रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस की ओर से प्रस्ताव मांगा गया है। इसे मंजूरी मिली तो वहां की समस्या दूर हो जाएगी और श्रमिकों को अंधेरे में भी काम नहीं करना पड़ेगा।