फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway station illuminated before minister's visit

मंत्री के दौरे से पहले चमकाया रेलवे स्टेशन

Tue, 23 Aug 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Railway station illuminated before minister's visit
मंत्री के दौरे से पहले चमकाया रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

बिजनौर। रेल मंत्री के दौरे सेे पहले बिजनौर रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई और पुताई का काम शुरू कर दिया। रेलमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर आ रहे हैं। पहले वह बिजनौर रेलवे स्टेशन और उसके बाद धामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। रेलवे स्टेशन को सजाने में विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के आने से पहले ही स्टेशन की अधिकारियों ने साफ-सफाई शुरू करा दी है। स्टेशन के आसपास खड़ी घास को भी कटवा दिया गया है। साथ ही दफ्तरों के अंदर भी मेज और मशीनों पर पेंट किया गया है। रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकियों की मरम्मत कराई गई है। वहीं बिजनौर रेलवे स्टेशन पर गुड्स प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के दौरे पर शहरवासी अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन

बिजनौर को महत्वपूर्ण रेल मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए : नृपेंद्र देशवाल
अधिवक्ता नृपेंद्र देशवाल ने बताया कि बिजनौर आज भी रेलवे की महत्वपूर्ण सुविधाओं सेे वंचित है। बहुत कम ट्रेनें ही बिजनौर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। बिजनौर को भी महत्वपूर्ण रेल मार्गों से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज जरूरी : विपिन कुमार
विपिन कुमार का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की बहुत जरूरत है। आए दिन चक्कर रोड की ओर बड़े फाटक पर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही बिजनौर रेलवे रूट पर अभी तक गिनती की ही रेल संचालित हो रही हैं।
बिजनौर से लखनऊ जाती है सिर्फ एक ट्रेन : फहीम
अधिवक्ता फहीम अहमद ने कहा कि बिजनौर रेलवे अभी भी मूल सुविधाओं से अछूता है, जबकि नजीबाबाद में हर समय रेल की आवाजाही है। बिजनौर से होकर एक ट्रेन लखनऊ जाती है, जबकि वह भी कभी-कभी बंद हो जाती है।
रेल मार्ग से जुड़े बिजनौर से मेरठ : कशिश देशवाल
अधिवक्ता कशिश देशवाल का कहना है कि रेल मार्ग के जरिये बिजनौर को मेरठ से जोड़ा जाए। साथ ही ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाए। दिल्ली से मेरठ आने वाली ट्रेन से बिजनौर में व्यापार बढ़ेगा।

नगीना में ओवरब्रिज बनने की मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी
नगीना। दो दिवसीय जनपदीय दौरे से नगीना के लोगों को अपनी दशकों पुरानी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने की मांग के पूरा होने की उम्मीद जग गई है।
जिला बिजनौर की सबसे पुरानी तहसील में शुमार नगीना का रेलवे स्टेशन जम्मू हावड़ा रेलवे के मुख्य ट्रैक पर स्थित है। नगीना से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 74 ( हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन) व मुरादाबाद- सहारनपुर रेल मार्ग का नगीना कोतवाली मार्ग पर मुख्य रेलवे फाटक स्थित है। मुख्य रेल मार्ग पर पड़ने वाले इस फाटक पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में रेलगाड़ियों के आवागमन के कारण यह फाटक अक्सर काफी समय के लिए बंद रहता है। रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों का घंटों जाम लग जाता है। पिछले कई दशकों से इस रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग होती रही है। व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, पंडित सचिन शर्मा, दीपक अग्रवाल, विकास मल्होत्रा आदि का कहना है यदि नगीना कोतवाली मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बन जाए तो नगीना के व्यापार में भी तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed