{"_id":"630282da2b9f5056e143003d","slug":"railway-officials-engaged-in-polishing-the-station-dhampur-news-mrt6019455123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देख विभागीय अधिकारी हरकत में, होने लगी रेलवे स्टेशन और भवनों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देख विभागीय अधिकारी हरकत में, होने लगी रेलवे स्टेशन और भवनों की सफाई
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी स्टेशन को चमकाने में लगे
धामपुर। रेलमंत्री अश्विनी वार्ष्णेय के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रेल अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन को सजाने के लिए साफ-सफाई और भवनों की पुताई का काम शुरू कर दिया है। वहीं रेल मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कई सामाजिक व व्यापारियों संगठनों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत करा निदान कराने की मांग की जाएगी।
गांव जैतरा के लोगों की ओर से जैतरा रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आदर्श शिक्षक वेलफेयर ऐसो. के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान का कहना है कि उनके संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपने की पूरी तैयारी है। उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन के महासचिव यशपाल तुली का कहना है कि क्षेत्र का व्यापारी पिछले पांच सालों से नॉन स्टॉपेज ट्रेनों का यहां पर ठहराव करने की मांग की जाती रही है। रेल के अधिकारियों की ओर से भरोसा भी कई बार मिला। पर समस्या का निदान नहीं हुआ। भाकियू के जिला महासचिव दुष्यंत राणा का कहना है कि वह धामपुर के शुगर मिल गेट पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग करेंगे।