{"_id":"6717fc8b8a9684927f0962a4","slug":"railway-gate-of-nagina-road-remained-closed-for-two-hours-due-to-fault-in-boom-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-134218-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बूम में खराबी से दो घंटे बंद रहा नगीना रोड का रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बूम में खराबी से दो घंटे बंद रहा नगीना रोड का रेलवे फाटक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर में नगीना रोड के रेल फाटक के बूम में मंगलवार को खराबी आ गई। इसके चलते फाटक करीब दो घंटाे तक बंद रहा। इससे ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए चक्कर रोड से निकाला गया। बिजनौर में नगीना रोड पर रेलवे फाटक है। मंगलवार की सुबह 10:30 बजे यह फाटक अचानक बंद हो गया। कोई सूचना पहले से रेलवे की तरफ से नहीं दी गई थी। लोगों का कहना था कि खराबी के चलते फाटक खुल नहीं पाया।
करीब 12:30 बजे तक यह फाटक बंद रहा। इस कारण नगीना की तरफ से आने वाले लोग पीछे मुड़कर चक्कर रोड से निकलने पर मजबूर हुए। उधर, चक्कर रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। फाटक बंद होने के कारण यातायात पुलिस ने नगीना रोड के चक्कर चौराहे से ट्रैफिक को ड्राइवर करते हुए सेंट मेरी स्कूल की ओर भेजा।