{"_id":"5e6d1d0b8ebc3ea4dc79e021","slug":"raids-on-stone-crushers-measurement-of-mining-material-carried-out-nazibabad-news-mrt4736167191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और खनन अधिकारी ने स्टोन क्रेशरों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और खनन अधिकारी ने स्टोन क्रेशरों पर मारा छापा
विज्ञापन
स्टोन क्रेशरों पर छापे, खनन सामग्री की मापतोल कराई
मंडावली/नजीबाबाद। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन अधिकारी ने मंडावली और भागूवाला क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों पर छापा मारा। दोनों अधिकारियों ने स्टोन क्रेशरों पर उपलब्ध खनन सामग्री की मापतोल कराई।
एसडीएम संगीता, खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने टीम के साथ शनिवार को मंडावली क्षेत्र केे आधा दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशरों पर छापा मारा। टीम ने टांडा रतन, नारायणपुर रतन के करीब आधा दर्जन स्टोन क्रेशरों पर उपलब्ध खनन सामग्री की कानूनगो नरेंद्र सिंह, लेखपाल खुशीराम भारती व टीम से मापतोल कराई। अधिकांश स्टोन क्रेशरों पर क्षमता से काफी कम खनन सामग्री मिली।
एसडीएम के निर्देशन में पहुंची टीम ने संतोष देवी स्टोन क्रेशर, शिवा स्टोन क्रेशर टांडा रतन, सागर स्टोन क्रेशर, शिव गंगा स्टोन क्रेशर, सुपर स्टोन क्रेशर, श्री शिव स्टोन क्रेशर नारायणपुर रतन पहुंचकर खनन सामग्री की मापतोल कराई। इन सभी स्टोन क्रेशरों की खनन सामग्री रखने की क्षमता 25 हजार घनमीटर थी। अधिकांश स्टोन क्रेशरों पर 3400 घनमीटर खनन सामग्री मिली। जबकि एक स्टोन क्रेशर पर 5200 घनमीटर खनन सामग्री उपलब्ध थी। नारायणपुर रतन के नजीबाबाद स्टोन क्रेशर पर खनन सामग्री रखने की 50 हजार घनमीटर क्षमता के विपरीत मात्र 2500 घनमीटर खनन सामग्री उपलब्ध थी। खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने बताया कि क्षेत्र में खनन पूरी तरह बंद है। उत्तराखंड से भी खनन सामग्री न आने से स्टोन क्रेशरों पर काफी कम खनन सामग्री मिली।
विज्ञापन
भागूवाला के स्टोन क्रेशरों पर हड़कंप
नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में नारायणपुर रतन में स्टोन क्रेशरों पर एसडीएम और खनन अधिकारी के छापे की खबर मिलते ही भागूवाला के स्टोन क्रेशरों में हड़कंप मच गया। स्टोन क्रेशर स्वामियों में उत्तराखंड से खनन सामग्री लेकर आए ओवर लोड खनन वाहनों को तत्काल स्टोन क्रेशरों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया।