फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rage in public, poster missing of MP's disappearance

जनता में रोष, सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा

Mon, 01 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rage in public, poster missing of MP's disappearance
बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में सांसद मलूक नागर के पक्ष में उनके समर्थकों द्वारा लगाया गया पोस्? - फोटो : BIJNOR
जनता में रोष, सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा, रालोद व सपा गठबंधन से लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट पर पहली बार बसपा का परचम लहराने वाले सांसद मलूक नागर क्षेत्र से गायब हो गए हैं। जनता ने उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लोकसभा क्षेत्र में कई जगह लगा दिए हैं। सांसद बनने के एक साल बाद भी मलूक नागर क्षेत्र में शायद ही किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कोविड 19 के समय में भी उनकी ओर से प्रवासी मजदूरों या जरूरतमंदों की कोई मदद नहीं की गई है।
मलूक नागर साल 2014 में भी बसपा के टिकट पर बिजनौर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। पिछले साल हुए चुनाव में वे बसपा, सपा व रालोद गठबंधन से बसपा के सिंबल पर करीब 70 हजार वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। लेकिन सांसद बनने के बाद उन्होंने जिले में आने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। जिले में कई महत्वपूर्ण मौकों पर केवल उनके प्रतिनिधि ही आए। सांसद के न आने पर क्षेत्र की जनता में रोष है। सोमवार को जब लोग सोकर उठे तो कई मोहल्लों में उसकी गुमशुदगी के पोस्टर लगे हुए थे। पोस्टर पर लिखा है गुमशुदा की तलाश, सांसद बिजनौर मलूक नागर। अगर यह मिल जाएं तो कृपया करके बिजनौर के लोगों को सूचित किया जाए। सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगने के फोटो दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। बसपा के नेेताओं में भी इस बात की कानाफूसी होती रही।
विज्ञापन

सांसद मलूक नागर का कहना है कि एक व्यक्ति उनसे कुछ गलत काम कराना चाहता था। उन्होंने साथ नहीं दिया। यह व्यक्ति लॉकडाउन खत्म होने का मौका देख रहा था। लॉकडाउन खत्म होते ही उक्त व्यक्ति ने उनकी छवि खराब करने के लिए गुमशुदा के पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी वह गरीब, मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं। सभी के संपर्क में रहे हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ की सीमाएं सील होने की वजह से वह बिजनौर नहीं आ सके। उन्होंने सरकार के निर्देशों का पालन किया। सांसद ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया गया है। उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में भी पोस्टर लगवाए हैं। ये लोग उनके कामकाज करने की शैली से खुश हैं।

बिजनौर में ई रिक्शा के पीछे लगा सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।

बिजनौर में ई रिक्शा के पीछे लगा सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

जिनौर के मोहल्ला चाहशीरी में दीवार पर लगे सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।

जिनौर के मोहल्ला चाहशीरी में दीवार पर लगे सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

जिनौर के मोहल्ला चाहशीरी में दीवार पर लगे सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।

जिनौर के मोहल्ला चाहशीरी में दीवार पर लगे सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में ई रिक्शा के पीछे लगा सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।

बिजनौर में ई रिक्शा के पीछे लगा सांसद मलूक नागर के गुमशुदा के पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed