फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rage among lawyers due to increase in court fees

कोर्ट फीस में बढ़ोतरी से अधिवक्ताओं में रोष

Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rage among lawyers due to increase in court fees
कोर्ट फीस में बढ़ोतरी से वकीलों में रोष
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर अदालतों से ली जाने वाली सत्य प्रतिलिपि के लिए कोर्ट फीस में 10 गुना बढ़ोतरी किए जाने से अधिवक्ताओं में रोष है। वकीलों ने कोर्ट फीस में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन के बाद प्रदेश की अदालतों में नई कोर्ट फीस लागू करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार हाईकोर्ट ने दिवानी मामलों में सत्य प्रतिलिपि पर सामान्य प्रतिलिपि के लिए पांच रुपये के स्थान पर 50 रुपये व आवश्यक प्रतिलिपि के लिए 10 रुपये के स्थान पर 100 रुपये निर्धारित किए हैं। अभिलेख निरीक्षण के लिए पांच रुपये के स्थान पर 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। फौजदारी के मामलों में सामान्य प्रतिलिपि के लिए पांच रुपये के स्थान 10 रुपये व अर्जेंट प्रतिलिपि के लिए 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। जिला जज ने इस बारे में नई कोर्ट फीस के अनुसार कोर्ट फीस लेने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष केके शर्मा व सचिव विशाल अग्रवाल, जिला बार के महासचिव रामेंद्र सिंह, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली ने बढ़ी कोर्ट फीस से चिंता व आपत्ति जताते हुए वादकारियों के हित में कोर्ट फीस में की गई बढ़ोतरी को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed