फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PWD will run a roller on the broken roads of sugarcane

Bijnor News: गन्ने की टूटी सड़कों पर पीडब्लूडी चलाएगा निर्माण का रोलर

Wed, 18 Oct 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
PWD will run a roller on the broken roads of sugarcane
बिजनौर। ग्रामीण अंचल में गन्ना विभाग की क्षतिग्रस्त 179 सड़कों का निर्माण जल्द होने की संभावना है। गन्ना विभाग से लोकनिर्माण विभाग को ग्रामीण क्षेत्र की 216 सड़कों की सूची दी थी। दोनों विभाग की संयुक्त जांच में करीब 179 सड़कें निर्माण के लिए पाई गईं। इन सड़कों के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग और गन्ना विभाग ने संयुक्त कार्य योजना बनाकर भेज दी है।
विज्ञापन

गांवों में मुख्यमार्गों से जोड़ने, गन्ना आपूर्ति वाली सड़कों का निर्माण गन्न विभाग की ओर से किया जाता रहा है। इस बार गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण भी शासन स्तर से पीडब्लूडी विभाग को दिया गया है। गन्ना विभाग ने जिले की 212 सड़कों की सूची निर्माण के लिए पीडब्लूडी विभाग को दे दी थी। दोनों विभागों ने सत्यापन में काफी सड़कों का निर्माण अन्य विभागों द्वारा होना पाया। सत्यापन में 179 खराब सड़कों का निर्माण कराएं जाना पाया है। बाकी कई शेष सड़कों का निर्माण कई अन्य विभागों के माध्यम से हो गया है।
विज्ञापन


- सात वर्षों से टूटी पड़ी हैं सड़कें
कारण कोई भी हो, ग्रामीण अंचल में पांच से सात साल पहले टूटी सड़कों की भरमार है। सड़क टूटी होने के कारण वहां से गन्ना आपूर्ति या अन्य वाहनों का आवागमन दुखदायी रहता है। सीमित बजट के कारण कई सड़कें निर्माण होने से रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़कों के निर्माण के लिए सड़कों की सूची बनाकर लोकनिर्माण को प्रेषित कर दी है। दोनों विभागों ने सड़कों का सत्यापन कर लिया है। जिले की 179 सड़कों की कार्ययोजना बन भी गई । -राजेश कुमार, अवर अभियंता गन्ना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed