{"_id":"9bd5729e53220423c7927e985b11a1e1","slug":"put-the-bodies-on-the-street-jammed-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रख जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रख जाम लगाया
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। दुर्घटना में घायल की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाए प्रदर्शन किया। उन्होंने जलालाबाद में आजाद चौक पर शव रख जाम लगाया।
निरंकारी सत्संग मंडल से जुड़े अमरजीत सहगल (55) को बाइक सवार ने नजीबाबाद में बिहारी के तिराहे पर 13 नवंबर 2015 को टक्कर मारी थी।
घायल अधिकांश समय कौमा में रहे अमरजीत की रविवार की तड़के मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने, आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगा शव के साथ आजाद चौक हाईवे पर जाम लगा दिया। साप्ताहिक सत्संग में पहुंचे निरंकारी जाम में शामिल रहे।
जाम लगने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कल्पना सक्सेना और एडीएम राममूर्ति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिजन रोहित, बीना सहगल, संगीता, प्रीति, मोहन खुराना, राजेंद्र विज, सुमित, संजीव ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने, शव का पोस्टमार्टम कराने, मुआवजा दिलाने की मांग की। एसपी सिटी के आश्वासन पर जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।