फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Purchase made on diwali

छोटी दीपावली पर जमकर हुई खरीदारी

Sat, 26 Oct 2019 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Purchase made on diwali
नगीना में सजावट के समान की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : BIJNOR
नजीबाबाद (बिजनौर)। छोटी दीपावली पर बाजारों में देर शाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रशासन की सख्ती के बावजूद जगह-जगह बिना अनुमति के पटाखों की बिक्री जारी रही।
विज्ञापन

शनिवार को सवेरे से ही बाजार खुल गए थे। फड़ कारोबारियों ने अपने स्टाल लगाकर जमकर बिक्री की। दीपावली की सजावट के लिए चाइनीज झालरों की इस बार भी जमकर बिक्री हुई। मिठाई और पटाखों के प्रतिष्ठानों पर देर शाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। आभूषण, श्रृंगार, बर्तन, प्रकाश से जुड़ी सजावटी वस्तुओं, लक्ष्मी की मूर्तियों की जमकर बिक्री हुई। प्रकाश पर्व पर इस बार भी मिट्टी से बने दीयों की कम बिक्री हुई। प्रशासन ने पटाखा बेचने वालों के लिए नगर से बाहर स्थान निर्धारित किए थे। पटाखा बिक्री के लिए अनुमति पत्र भी जारी किए गए लेकिन अनेक नगर क्षेत्र के अनेक स्थानों पर प्रशासन की बिना अनुमति के पटाखों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

धामपुर में दीपावली के पर्व पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। घर की साज सज्जा व पूजा अर्चना के लिए बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ रही। खरीदारी करने वाली राखी देवी, पूनम रानी, कमलेश देवी का कहना है कि दीपावली पर्व पर पूरे घर की साफ सफाई के बाद सजाया जा रहा है। घर को रोशनी से जगमगाने के लिए विद्युत उपकरण, झालर आदि खरीदे। घर सजाने के लिए नई तस्वीरों के साथ कंडील भी खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में दीपावली पर्व के मौके पर शनिवार को लोगों ने सभी जरूरी सामानों व मिठाई की जमकर खरीदारी की। बाजार में महिलाओं, पुरुषों व बच्चो की खासी भीड़ तथा सड़क पर ई रिक्शाओं की अधिकता के कारण जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने छोटी दीपावली पर जमकर खरीदारी की। पूरे दिन बर्तनों, सर्राफा, कलेंडर, कंडील, मिट्टी के बर्तन, मिट्टी की मूर्तियों, मिठाई, सजावट के सामान, बिजली के सामानों की दुकानों पर जमकर भीड़ रही। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर बिक रहे पटाखों की दुकानों पर भी सुबह सवेरे से खूब भीड़ रही। बाजार लुहारी सराय, पुरानी तहसील के सामने, बाजार गंज, पहाड़ी दरवाजा के बाजार में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

मंडावली में उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली मेला आयोजित किया। दीपावली मेला में घर की साज-सज्जा का सामने बेचकर महिलाओं ने अपनी आमदनी बढ़ाई। मिशन के बीएमएम शंकर सिंह ने बताया दो दिवसीय दीपावली मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं निर्मित साज-सज्जा के सामानों की प्रदर्शनी लगाई। दीप, झालर, कंडील, बंदरवाल आदि आकर्षक सामानों की बाजार से कम कीमत पर बेचा। मेले में आसपास के लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेला आयोजन में बबीता, सुमन, भावना, गीता, वाजिदा, चंद्रकांता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed