फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PRV team held hostage

पीआरवी टीम को बनाया बंधक

Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
PRV team held hostage
पीआरवी टीम को बनाया बंधक
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला शेखान में एक महिला की शिकायत पर मदद करने महिला के घर पहुंची पीआरवी टीम को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधन मुक्त कराया। पुलिस की ओर से इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे पीआरवी को सूचना मिली कि शेरकोट के मोहल्ला शेखान में बुशरा पत्नी अहसान को दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले पीट रहे हैं। जब वह और सब कमांडर सुरजीत सिंह, चालक रनीश कुमार जानकारी करने को बुशरा के घर गए और उससे पूछताछ कर रहे थे तो पीड़िता के पति अहसान, ससुर खुर्शीद, देवर सुलेमान व फरीद ने गाली गलौज कर उनके साथ धक्कामुक्की की। कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मकान में ताला लगाकर भाग गए। उन्होंने 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़ टीम को मुक्त कराया। आरक्षी लोकेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं बुशरा का कहना है कि उसकी शादी एक जनवरी 2019 को अहसान पुत्र खुर्शीद से हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। सोमवार को उसे कमरे में बंद कर दिया था। मंगलवार को उसके मायके वाले शेरकोट आए। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed