{"_id":"57756c134f1c1b0b7279ab9d","slug":"protest-in-front-of-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विशेषज्ञों ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद स्थित द्वारिकेश चीनी मिल में संगोष्ठी में शामिल किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित संगोष्ठी में गन्ना विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत प्रजाति के गन्ने की जानकारी के साथ ट्रेंच विधि अपनाकर पैदावार बढ़ाने की सलाह दी। द्वारिकेश शुगर मिल ने सहफसली कृषि से भी आर्थिक आमदनी बढ़ाने को कहा।
द्वारिकेश शुगर मिल के चीनी मिल के क्लब भवन में वृहद गन्ना विकास संगोष्ठी में गन्ने की उन्नत प्रजातियों, फसल पर लगने वाले कीट व्याधियों की पहचान तथा ट्रेंच विधि से गन्ना बोकर पैदावार बढ़ाने की गन्ना विशेषज्ञों ने क्षेत्रीय किसानों को जानकारी दी। शोध केंद्र मुजफ्फरनगर से आए
डॉ.ओमकार सिंह ने गन्ने की बुआई में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने, नवीनतम प्रजातियों में 0238, 03234, 118, 98014, 05125, 05011 प्रजाति का गन्ना बोकर अधिक पैदवार लेने की सलाह दी। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने गन्ना विकास के लिए ट्रेंच विधि से गन्ना बोने के साथ सितंबर माह में बोए जाने वाले शरदकालीन गन्ने की बुआई की जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉ.अवधेश डांगर द्वारा गन्ने में लगने वाली कीट व्याधियों की जानकारी देते हुए गन्ने की फसल को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। संगोष्ठी में उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित के अलावा द्वारिकेशपुरम के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना प्रशासन रमेश परशुरामपुरिया, महाप्रबंधक गन्ना क्रय रतन सिंह, प्रबंधक गन्ना यशपाल सिंह रहे।