फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   protest against the demolition of public toilets

सार्वजनिक शौचालय तोड़े जाने का विरोध

Sun, 29 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest against the demolition of public toilets
सार्वजनिक शौचालय तोड़े जाने का विरोध
विज्ञापन

हल्दौर। सार्वजनिक शौचालय को तोड़े जाने के विरोध में लोग उतर आए हैं। मोहल्लेवासियों ने शौचालय की जगह पर कराए जा रहे अस्थायी गोशाला के निर्माण को रुकवा दिया।

नगर के मोहल्ला जमनावाला में इनामपुरा मार्ग पर स्थित बरात घर के पास करीब दो वर्ष पूर्व नगर के लोगों के लिए सामूहिक शौचालय का निर्माण कराया था। पालिका प्रशासन ने शनिवार को इसे तुड़वाकर उसके स्थान पर अस्थायी गोशाला का निर्माण कराना शुरू कर दिया। सभासद टीकम सिंह के नेतृत्व में रितिक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सचिन कुमार, गोपी सिंह, बलवंत कुमार, जय प्रकाश सिंह, बंटी, मिथलेश, विमला देवी, शांति देवी, मंजू रानी, चंपा देवी आदि एकजुट होकर पहुंचे और अस्थायी गोशाला के निर्माण को रुकवा दिया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि सामूहिक शौचालय के टूटने से उन्हें मजबूर होकर खुले में शौच के लिए जाना पडे़गा। उन्होंने पालिका प्रशासन से नया सामूहिक शौचालय बनवाए जाने की मांग की है। पालिका ईओ हीरालाल पटेल ने मोहल्ले में अन्यत्र स्थान पर नया सामूहिक शौचालय शीघ्र बनवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed