फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   protest against agriculture law

कृषि कानून के खिलाफ भरी हुंकार

Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest against agriculture law
कृषि कानून के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन

नजीबाबाद/ नांगलसोती। किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया गया। बैठक में किसानों ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने का निर्णय लिया।
गांव कामराजपुर में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हरीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपकर किसान विरोधी होने का परिचय दिया है। उन्होंने किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को पूरे क्षेत्र में एक बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में शमशाद हुसैन, रामपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, राजकुमार, अतर सिंह, रोहित कुमार, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाकियू लोक शक्ति की गांव सौफतपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर 24 अगस्त को किसान डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में जिला महासचिव गिरीराज सिंह, सुभाष सिंह, नरेश, अरुण, अमरीश कुमार, विजय, जोगेंद्र सिंह, खिलेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed