फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Program of examination reform application of Ruhelkhand University released

रूहेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा सुधार परीक्षा को आवेदन करने का कार्यक्रम जारी

Mon, 30 Nov 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Program of examination reform application of Ruhelkhand University released
रूहेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा सुधार आवेदन का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

बिजनौर। एमजेपी विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा सुधार के लिए आवेदन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही छूटे हुए छात्रों के लिए खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है। परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है।
वर्धमान कालेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर तथा रूटा के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2020 के छात्रों को परीक्षा में सुधार का अवसर दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षा 2019 तथा पूर्व वर्ष के स्नातक स्तर के खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा तथा पर्यावरण विज्ञान विषय में नोट क्लीयर्ड छात्र को भी परीक्षा देने का मौका दिया है।
विज्ञापन

आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru,ac,in के माध्यम से आनलाइन भरे जाएंगे। इस बार केवल उन्हीं विषयों, प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी जिनकी मुख्य परीक्षा आयोजित की र्गइं हैं। परीक्षा सुधार परीक्षा का शुल्क 825 रुपये है। छूटे हुए छात्रों की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा कालेजों को परीक्षा तिथि होनी है। कालेज 15 दिसंबर तक अंक विश्वविद्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। परीक्षा शुल्क 16 दिसंबर तक जमा हो सकेगा। छात्र परीक्षा फार्म संबंधित महाविद्यालय में 17 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म आनलाइन अनुमोदित करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में अंतिम तिथि 19 दिसंबर तक जमा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed