फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Procession of Lord Jagannath taken out with devotion

Bijnor News: भक्तिभाव से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

Sun, 11 Feb 2024 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Jagannath taken out with devotion
- रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
विज्ञापन

-जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में भगवान जगन्नाथ की 19वीं रथ यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रथ पर विराजमान रही। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। शोभायात्रा में श्रद्धालु कीर्तन करते हुए आगे बढ़े।

भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। शोभायात्रा में वृंदावन से आए राधा रमन प्रभु ने भगवान जगन्नाथ के बारे में बताया। कहा कि जो व्यक्ति भगवान के नाम का कीर्तन करता हुआ रथयात्रा में शामिल होता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जो भगवान के रथ का रसा खींचता है, वह पुनर्जन्म के बंधव से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

रविवार को शोभायात्रा अंटाघर से शुरू होकर शक्ति चौक, सिविल लाइन सहित मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला खत्रियन अड्डू वाला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण कुमार ने फूलों की वर्षा और अंकुश शर्मा ने नगर पालिका चौक पर विशेष स्वागत किया। सभी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के कीर्तन और भजनों की धुन पर झूमते रहे। इससे पहले शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अगम कर्णवाल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर वेद प्रकाश कर्णवाल, पंकज कुमार, ग्राम प्रधान मंडावली, आशुतोष राठी, नीरज चौधरी, तरुण कुमार, प्रशांत वर्मा, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed