फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prime Minister's Cleanliness Mission Bijnor

प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन को लगा रहे थे पलीता

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Cleanliness Mission Bijnor
प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन को जिम्मेदार लगा रहे पलीता
विज्ञापन

बिजनौर। जिनके भरोसे प्रशासन प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए स्वच्छता मिशन को धार देने का दम भरता है वहीं, कर्मचारी इस योजना को पलीता लगा रहे हैं। डीएम के आदेश पर इस योजना की जमीनी हकीकत जानने निकले डीपीआरओ को गांव में कूड़े तथा गंदगी के ढेर मिले। इसके बाद गांव में तैनात चार सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों का वेतन आहरण करने के लिए पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया की जाएगी। दरअसल, यह जिला प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन ग्रामीण क्षेत्र में देश के टॉप 100 जिलों में शामिल है। पंचायतराज विभाग डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर जिले को स्वच्छता पायदान पर अग्रणी बनाने में जुटा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बुधवार को पौने बारह बजे मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के मुढाल का औचक निरीक्षण किया। गांव के रास्तों व गलियों में फैली गंदगी तथा जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों को देखकर वह हैरान रह गए। ग्रामीणों ने डीपीआरओ को घेर लिया। आरोप लगाया कि वे अपने घरों के आगे स्वयं झाड़ू लगाते है। गांव में नियमित सफाई नहीं होती है। डीपीआरओ के मुताबिक गांव में तैनात चारो सफाई कर्मचारी एक जगह बात करते मिले। जवाब मांगने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीपीआरओ ने चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही आरोपियों का वेतन निकलवाने के आरोप में पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया जा रहा है। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी। डीपीआरओ ने बताया कि गांवों में सफाई व्यवस्था की रैंडम चेकिंग के लिए टीम बनाई जा रही हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed