फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Price stability fund for vegetable farmers

Bijnor News: सब्जी किसानों के लिए बने भाव स्थिरता कोष

Fri, 06 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Price stability fund for vegetable farmers
लखनऊ में अपर प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सब्जी के किसानों के लिए भाव स्थिरता कोष बनाने, आलू, टमाटर, गोभी आदि सब्जियों का न्यूनतम मूल्य तय करने सहित कई मुद्दों को लेकर भाकियू अराजनैतिक प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। कृषि से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि विपणन तंत्र को मजबूत किया जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिये लंबी दूरी तय न करनी पड़े। प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज यूनिट एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिल सकें। प्रदेश से फल, सब्जियों, व्यवसायिक फसलों के निर्यात एवं प्रोत्साहन के लिए वृहद नीति तैयार की जाएं। लघु, सीमांत और किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को आसान व सस्ता कर्जा उपलब्ध कराया जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कुछ कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने खाद के बोरो पर बार कोड बनाने को भारत सरकार से निवेदन करने, फार्म मशीनरी बैंक की जुटाई का किराया तय कर एक हफ्ते में आदेश जारी करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed