{"_id":"5dab54e58ebc3e01451c2f65","slug":"prerna-didi-canteen-opened-in-primary-health-center-campus-nazibabad-news-mrt449454429","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदी कैंटीन में मरीजों और तामीरदारों को मिलेगा सस्ता नाश्ता व भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदी कैंटीन में मरीजों और तामीरदारों को मिलेगा सस्ता नाश्ता व भोजन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खुली प्रेरणा दीदी कैंटीन
नजीबाबाद। उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में दीदी कैंटीन का शुभारंभ हुआ। दीदी कैंटीन में मरीजों और तीमारदारों को पौष्टिक युक्त नाश्ते और भोजन सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ग्रामीण उदयमिता परियोजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में प्रेरणा दीदी कैफे का प्रभारी चिकित्सक सर्वेश निराला, एनआरएलएम के डीसी ज्ञान सिंह ने शुभारंभ किया। डीसी ज्ञान सिंह ने कहा कि दीदी कैंटीन खुलने से जहां मरीजों को पौष्टिकयुक्त नाश्ता और भोजन मिलेगा। वहीं कैंटीन संचालक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका में मदद मिलेगी। डॉ.सर्वेश निराला ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कोई भोजनालय न होने से नगर व दूर-दराज से आने वाले मरीज को परेशानी उठानी पड़ती थी। दीदी कैंटीन खुलने से मरीजों और तीमारदारों को लाभ होगा। उन्होंने एनआरएल के इस कदम की सराहना की। प्रगति एमईसी ग्रुप सलाहकार राखी व उमा के निर्देशन में ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड की गुलाब ग्राम संगठन की रीता व चंद्रकांता प्रेरणा दीदी कैफे में तैयार नाश्ता व भोजन की गुुणवत्ता की अतिथियों ने जांच की। इस अवसर पर एसआई रवींद्र जैन, नगरपालिका के लेखाकारी इसरार अहमद, बीएमएम शंकर सिंह, मेंटर अली अम्मा, हरीश सिंह, रेशमा, ज्योति, नंदिता, रूप, नितिन आदि मौजूद रहे।