फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for organisational elections are complete, elections will be held soon: Bhupendra

संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां पूर्ण, शीघ्र किया जाएगा चुनाव : भूपेंद्र

Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for organisational elections are complete, elections will be held soon: Bhupendra
नजीबाबाद में मीडिया से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
नजीबाबाद। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता की तेहरवीं में शामिल होने लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नजीबाबाद पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा ने प्रदेश के 70 जनपदों में जिलाध्यक्ष चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शीघ्र ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।
विज्ञापन

राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी जाती है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने इलाहाबाद तक वंदे भारत संचालित किए जाने की मांग मंत्रालय तक पहुंचाने की प्रदेश अध्यक्ष से मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी नीतियों के अनुरूप संगठन को मजबूत रखने और मिशन 2027 के लिए काम करने की सलाह दी। दोपहर बाद प्रदेश अध्यक्ष वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिपं सदस्य अमर सिंह, राजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, डॉ.वीरबल, कृतिका राठी, लोकेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed