फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations completed, today CM Yogi's steps will fall on Vidur's land

Bijnor News: तैयारियां पूरी, आज विदुर की धरा पर पड़ेंगे सीएम योगी के कदम

Fri, 21 Jul 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed, today CM Yogi's steps will fall on Vidur's land
बिजनौर में विदुर कुटी के पास मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार किया गया पंडाल।
बिजनौर/गंज दारानगर। विदुर की धरती पर आज सीएम योगी के कदम पड़ेंगे, जिसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिनभर अफसरों का अमला मौके पर डटा रहा। अधिकांश विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इंतजामों को पूरा करने में जुटे रहे। शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम प्रशासन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। इन्होंने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बता दें कि आज शनिवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदुर कुटी पहुंचेगे। वहां नहर किनारे पौधे लगाएंगे, इसके बाद विदुरकुटी पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी करने के लिए शुक्रवार की शाम तक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे रहे। दर्जनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। तैयारी में कोई कमी ना रह जाए, इसलिए आला अधिकारी अपनी निगरानी में ही कार्य करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विदुर कुटी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र को केसरिया रंग से सजा दिया गया है। सड़क के दोनों और पेड़ में फुलवारी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री सभा को जिस मंच से संबोधित करेंगे उस मंच को भी लगभग अंतिम रूप दिया गया। जनसभा के पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं विदुर कुटी पर विदुर वाटिका में लगभग 50,000 फल फूल और औषधि के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभा स्थल से पहले बनी पार्किंग
बिजनौर बदायूं राज्य मार्ग पर सभा स्थल से लगभग एक किलोमीटर पहले ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभा में पहुंचने वाले सभी लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। चांदपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बंद रहेगा बिजनौर चांदपुर मार्ग
बिजनौर चांदपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद कर दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों को सीएम योगी के आने से दो घंटे पहले रोक दिया जाएगा। सिर्फ जनसभा में जाने वाले लोगों के वाहनों को ही निकलने की अनुमति होगी। चांदपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्हेड़ा से निकाला जाएगा और इसी मार्ग से वापसी होगी।


पुलिस फोर्स को दिए दिशा निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस फोर्स को एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसभा स्थल पर ही शुक्रवार की शाम ब्रीफ किया। जिन्हें ड्यूटी के संबंध में जरुरी दिशा निर्देश दिए। बता दें कि बाहरी जिलों से भी ड्यूटी के लिए पुलिस फोर्स पहुंची है। इसके साथ ही यातायात को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed