फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, murder suspected

Bijnor News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, murder suspected
नगीना। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नोवाला में एक गर्भवती साजिदा (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। सीओ नगीना राजेश कुमार के अनुसार बिजनौर शहर कोतवाली के ग्राम बकली निवासी मोहम्मद याकूब की पुत्री साजिदा का निकाह नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नोवाला निवासी सरफराज के साथ करीब सात वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह याकूब ने अपनी पुत्री की ससुराल में मौत होने व शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। साजिदा के पति सरफराज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी तथा उसके छह व चार साल के दो पुत्र हैं। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed