फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayed to Allah for the prosperity of the country

Bijnor News: देश की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी

Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prayed to Allah for the prosperity of the country
धामपुर ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा करते मुसलमान। स्त्रोत संवाद
जिलेभर में अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व
विज्ञापन

- ईद की नमाज को लेकर ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। जिलेभर में ईद उल अजहा का पर्व अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। ईदगाहों और जामा मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। देश की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

बिजनौर ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज शहर काजी माजिद अली ने अदा कराई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने ईदगाह पर पहुंचकर ईद की बधाई दी। उधर, जामा मस्जिद उमर फारूक के पेश इमाम मुफ्ती वकार अहमद ने कुर्बानी की फजीलत बयां की। नगीना क्षेत्र में बढ़ापुर मार्ग स्थित ईदगाह पर मौलाना खलीक कासमी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील, धर्मेंद्र पारस, सेवानिवृत आईएएस आरके सिंह ने नमाजियों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन






अफजलगढ़ में मौलाना मुखतार ने नमाज अदा कराई। रेहड़ क्षेत्र के कासमपुरगढ़ी, पुक्खेवाला, मानियावाला आदि में ईद की नमाज अदा की गई। हीमपुर दीपा के गांव मसीत, मुबारकपुर कला, अकबरपुर तिगरी, पिपली जट, सब्दलपुर रेहरा ईदगाह पर नमाज अदा की गई। गांव गागू नगला की प्राचीन ईदगाह पर कारी रिफाकत हुसैन रिजवी पेश इमाम जामा मस्जिद गोसिया पुट्ठा ने खिताब किया। नमाज के बाद वरिष्ठ समाजसेवी नफीस अहमद, सनव्वर अली, ताहिर हुसैन, एडवोकेट मुनव्वर अली, नजाकत अली आदि ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन








स्योहारा में ईदगाह में शहर इमाम मौलाना कामिल कासमी ने नमाज अदा कराई। शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी ने मुल्क में अमन शांति की दुआ कराई। जामा मस्जिद में मौलाना इम्तियाज कासमी, एमक्यू इंटर काॅलेज में कारी नाजिर, शाही मस्जिद में मौलाना शाहिद, कुरैशियान में कारी शमशाद ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर डाॅ. मनोज वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, भाकियू अराजनैतिक प्रदेश महामंत्री राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।


कासमपुरगढ़ी ईदगाह में मौलाना महमूद उल हसन, मोहल्ला अफगानान वाली ईदगाह में मौलाना शकील, मानियावाला ईदगाह में मौलाना नईम अहमद ने नमाज अदा कराई। उधर, कादराबाद रसूलपर, चोहड़वाला, चंडिका आदि गांव की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।



कोतवाली देहात के गांव बेगमपुर शादी, अकबराबाद, इस्लामपुर लालू, उमरी, गौसपुर में भी नमाज अदा की गई। कोतवाली देहात में शहर इमाम मौलाना फईम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। किरतपुर में ईदगाह में मुफ्ती कलीम अहमद ने नमाज अदा कराई।



नहटौर में ईदगाह में शहर काजी अब्दुर्रहमान, नए ईदगाह में कारी गयासुद्दीन, जामा मस्जिद में मौलाना युनुस, मस्जिद पीर शहीद काला में हाफिज साकिब बेग ने नमाज अदा कराई। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भी ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दी।



कुर्बानी के वास्तविक अर्थ और जज्बे को बयान किया



नींदडू में ईदगाह में नायब शहर इमाम काजी हलीमुर्रशीद फारूकी, जामा मस्जिद में मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी और मस्जिद पीर फतेह अलीशाह में कारी मुबीन कुरैशी राही ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कुर्बानी के वास्तविक अर्थ और जज्बे को बयान किया। राजा का ताजपुर में ईदगाह पर शहर काजी कारी नसीम अहमद ने नमाज अदा कराई। हल्दौर ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुल्ला अब्दुल्लाह जामिई व जामा मस्जिद कारी अब्दुल मतीन ने नमाज अदा कराई। मौलाना सरफराज, कयूम, मोहम्मद नवेद अनवर, इरतजा सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed