फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Headmaster accused of posting a female teacher's photo as his status.

Bijnor News: मुख्य अध्यापक पर शिक्षिका का फोटो स्टेटस पर लगाने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Headmaster accused of posting a female teacher's photo as his status.
-शिक्षिका ने साथी शिक्षकों के साथ बीआरसी कार्यालय पर दिया धरना, कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल के मुख्य अध्यापक पर स्कूल की शिक्षिका ने स्टेटस पर एआई द्वारा तैयार उसका फोटो अपने साथ लगाने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने बीआरसी कार्यालय पर साथी शिक्षकों के साथ धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। उधर शिक्षक ने विभाग को आरोप निराधार होने लिखित स्पष्टीकरण दिया है।
वर्षा खराब मौसम के कारण स्कूलों में सोमवार को अवकाश के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षामित्र विभाग की एक शिक्षिका के आह्वान पर बीआरसी कार्यालय पर एकत्र हुए। शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के मुख्य अध्यापक पर एआई के माध्यम से तैयार उसका आपत्तिजनक फोटो अपने साथ स्टेटस पर लगाने और विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने की जानकारी देते हुए शिक्षकों के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

शिक्षिका का कहना था कि आपत्तिजनक फोटो मुख्य अध्यापक द्वारा स्टेटस पर लगाने से उसके और परिवार के आत्म सम्मान को चोट पहुंची है। शिक्षिका का कहना था शिकायत के बावजूद विभाग ने शिक्षिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिससे वह बुरी तरह आहत है। धरना प्रदर्शन में धर्मेंद्र तोमर, ममता कालरा, हेमेंद्र राणा, जितेंद्र सिंह, हिमानी चौधरी, मोबीन हसन, कविता, शिखा वर्मा, रश्मि, हिमानी चौधरी, प्रीति, श्वेता, अंकित सहित अनेक शिक्षक धरने में शामिल हुए। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दो दिन का समय दिए जाने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................

मुख्य अध्यापक ने लिया मेडिकल अवकाश
नजीबाबाद। शिक्षिका का अपने साथ स्टेटस पर फोटो लगाने का आरोपी मुख्य अध्यापक 16 सितंबर से मेडिकल अवकाश पर है। बताया जाता है नगर के एक निजी अस्पताल में शिक्षक का उपचार चल रहा है।

..................

शिक्षिका को साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया-बीईओ

नजीबाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने बेसिक शिक्षकों के धरने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की शिकायत पर 24 सितंबर तक मेडिकल अवकाश पर चल रहे शिक्षक को 16 सितंबर को व्हाट्सएप मैसेज द्वारा स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया गया था। 25 सितंबर को शिक्षक को स्वयं नोटिस स्वीकार कराया गया। शिक्षक ने आरोप निराधार होने का लिखित स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed