फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pramod won the 3 km race

तीन किमी दौड़ में प्रमोद ने बाजी मारी

Fri, 23 Sep 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pramod won the 3 km race
धामपुर आरएसएम इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत करते ? - फोटो : DHAMPUR
तीन किमी दौड़ में प्रमोद ने बाजी मारी
विज्ञापन

धामपुर। पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीन किमी दौड़ में प्रमोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव तथा विनोद कुमार ने ध्वजारोहण कर किया।
सीनियर बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में प्रमोद कुमार आरएसएम धामपुर प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, रितिक केएम धामपुर तथा अर्पित कुमार एमक्यू स्योहारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में विनीत कुमार विद्या मंदिर धामपुर, सूरज केएम धामपुर, निखिल कुमार बमरौली ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए। जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में कृष्णा विश्नोई, शिवम, निखिल प्रताप ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग भाला फेंक में कुमारी पिंकी, कुमारी नाजरीन, कुमारी मंतशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में अजीत सिंह, दिव्यांश, मोहम्मद तालिब क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 100 मीटर बालिका वर्ग में कुमारी नीतू चौहान, सोनाली, यशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में प्रियांशु, आलोक, भव्य प्रताप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद साकिब, मनोज कुमार, अंशु ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुमारी सरिता, रिमझिम चौहान और कौशर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बाल भाला फेंक बालिका बालिका वर्ग में कुमारी खुशी ठाकुर, अनू और रुकैय्या विजेता रहीं। जूनियर गोला फेंक बालिका वर्ग में कुमारी खुशी, कुमारी सीम, खुशी राजपूत ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में कुमारी महक परवीन, राधा रानी और स्वाति ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए। सीनियर बालक वर्ग भाला फेंक में गौतम कुमार, मयंक धीमान और हिमांशु ने जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं में विनोद कुमार, विजय पाल सिंह, देवराज सिंह, रंजीत सिंह, पीटीआई नवीन सैनी, एकता विश्नोई, अनुपम विश्नोई, मनप्रीत कौर, रीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed