{"_id":"5cb7736cbdec22143c036b0c","slug":"prabhat-ferry-with-bhajan-keertan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन-कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन-कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी
Thu, 18 Apr 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद। 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर जैन समाज ने जय जिनेंद्र के जयघोष और भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली। श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों पर पूजा अर्चना के साथ ध्वज फहराया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन के निर्देशन में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली।
एक दो तीन चार, भगवान महावीर स्वामी की जय-जयकार..., अहिंसा परमोधर्म... के जयघोष और भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी मोहल्ला संतोमालन, दीवान परमानंद, एमडीएस कॉलेज मार्ग, चौक बाजार, बाजार कल्लूगंज होते हुए श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर पहुंची। सामूहिक पूजा अर्चना के साथ अध्यक्ष दीपक जैन सरजायती मंदिर पर ध्वज फहराया।
105 परमपूज्य गणिनी सम्मेद शिखर माता जी एवं क्षुल्लिका संयम माता जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि स्वामी महावीर प्रसाद ने बचपन से ही त्याग और बलिदान के आयाम स्थापित कर जो मानवीय सिद्धांत बनाए उन सिद्धांतों पर चलकर मानव जीवन सुखी हो जाता है। उन्होंने जीओ और जीन दो, अहिंसा परमोधर्म के सिद्धांत को आत्मसात करने की सलाह दी। श्रद्धालु महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान महावीर स्वामी को नमन किया। इस अवसर पर जिनेश्वर प्रसाद जैन, पारसनाथ जैन, जितेंद्र जैन, ज्ञानचंद जैन, पवन जैन, पुनीत जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, अजय जैन, स्वाति जैन, समला जैन, शारदा, कुमकुम जैन सहित अनेक जैन समाज के लोगों ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया।