फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power line supplying to Jhalu power station stolen

Bijnor News: बिजनौर - झालू बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली बिजली लाइन चोरी

Mon, 23 Jan 2023 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Power line supplying to Jhalu power station stolen
- छह सौ मीटर लंबी लाइन के तीनों तार चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

- शनिवार की रात दस बजे से ठप है बिजलीघर की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
झालू। झालू बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली 33 केवीए क्षमता की बिजली लाइन को ही चोर चोरी कर ले गए। जिससे बिजलीघर ठप हो गया है। शनिवार रात दस बजे से बिजलीघर से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप है। करीब छह सौ मीटर लंबी लाइन के तार चोरी हुए हैं। इस बिजलीघर की दूसरी और वैकल्पिक लाइन पहले ही चोरी हो चुकी है।
झालू-बिजनौर मार्ग पर स्थित महर्षि जी के बाग के पास से शनिवार रात करीब 10:00 बजे 33 केवीए क्षमता की लाइन में छह खंभों से लगभग 1800 मीटर तार चोरी कर लिया गया। तार चोरी की सूचना पेट्रोलिंग टीम को पता चलते ही अधिकारियों को अवगत कराया। तार चोरी होने से कस्बा झालू सहित त्रिलोकपुर, खारी, गौसपुर, गंगोड़ा जट, सिहोरा गिरधरपुर, मिल्क गंगोड़ा, करौंदी, रसूलपुर आबाद, रामपुर, मौजीपुर, गोपालपुर, सुमाल खेड़ी आदि 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोग बिजली नहीं आने से परेशान होकर बिजलीघर के चक्कर लगाने लगे, लेकिन वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा उचित जवाब न देने व उच्चाधिकारियों ने भी अपने फोन बंद कर दिए। जिससे नगरवासियों व ग्रामीणों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत तार चोरी होने से कस्बे सहित इन 12 गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय सचिन रस्तोगी ने कहा है बिजनौर से झालू की 33/11 की मुख्य लाइन का छह खंभों से लगभग 1800 मीटर तार चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


एक लाइन पहले हो चुकी है चोरी
झालू बिजलीघर को आपूर्ति देने के लिए छाछरी मोड़ के बिजलीघर से नई लाइन बनाई गई थी। हालांकि अब जो लाइन चल रही थी, वह बिजनौर बिजलीघर से झालू को जोड़ती है। बिजनौर से ही झालू बिजलीघर को आपूर्ति दी जा रही थी। जबकि दूसरी लाइन अभी तक चालू नहीं हुई थी। इस लाइन के तार भी चोरों ने काफी समय पहले चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed