फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power failure: Patients have fans in their hands, treatment under trees

बिजली गुल : मरीजों के हाथों में पंखे, पेड़ के नीचे इलाज

Fri, 31 May 2024 03:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Power failure: Patients have fans in their hands, treatment under trees
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में वार्ड से लेकर ओपीडी तक मरीजों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मरीज एक तो बीमारी और दूसरा गर्मी से बिलबिला उठे। गर्मी अधिक होने पर तीमारदार मरीजों को हाथ के पंखों से हवा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने से बिजली कटौती बढ़ गई है। जिससे जनमानस परेशान हो रहा है। ऐसे में अस्पताल में भी मरीज बिजली ट्रिपिंग की मार झेल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे से बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। अस्पताल स्टॉफ ने बताया कि 15 से 20 मिनट में बिजली ट्रिपिंग हो रही है। आधे-आधे घंटे के लिए बिजली कटौती होने से स्टॉफ और मरीजों को काफी परेशानी हुई। एक्स-रे कराने आए मरीज बिजली की इंतजार में काफी देर बैठे रहे।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से अस्पताल में लगे पंखे भी बंद हो गए। इस दौरान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए तीमारदारों ने हाथों के पंखों से हवा की। वहीं बुधवार की रात को भी गर्मी ने लोगों को खूब सताया। मेडिकल अस्पताल में रात में एक महिला मरीज ने बाहर बैठकर बोतल चढ़वाई। महिला ने बताया कि अंदर लाइट नहीं आ रही है। जिससे उसे अंदर घुटन हो रही है। इसलिए बाहर बैठकर बोतल लगवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन बीमारियों के मरीजों को गर्मी से अधिक परेशानी
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि गर्मी में सांस के रोगी, उल्टी-दस्त, लू के मरीजों की समस्या बढ़ेगी। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए हवा बेहद जरूरी है। अस्पताल में इन बीमारियों के करीब 20 मरीज तक भर्ती है।
- वर्जन::
गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग बढ़ गई है। ऐसे में करीब दो घंटे इन्वर्टर से बिजली सप्लाई की जाती है। एक घंटे से ज्यादा बिजली बाधित होने पर जनरेटर चलाकर अस्पताल में बिजली आपूर्ति की जा रही है। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
- पारा @42 डिग्री, अगले 48 घंटे लू की चपेट में रहेगा जिला
बिजनौर। जिले में गर्म हवाएं और बढ़ता पारा लोगों को झुलसा रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे लू चलने की चेतावनी जारी की। बृृहस्पतिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री रहा। साथ ही गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान हो गए।

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से गर्मी पर रही। गर्मी अधिक होने पर लोगों का पसीना छूटता रहा। वहीं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का चेहरा लाल कर दिया। लू के थपेड़ों से बाइक सवारों की आंखों में भी जलन हुई। अधिकारियों ने आग जैसी आपदाओं को रोकने के लिए जिले के सभी अस्पताल, माॅल्स, विद्यालयों आदि में अग्नि सुरक्षा उपकरण सहित जरूरी निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
-- हीट वेव/लू में इन चीजों का रखें ध्यान
- अधिक से अधिक पानी पीयें
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।

- घर से बाहर निकलते समय घूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।

- खुले में कार्य करते समय सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपड़े से ढककर रखें

- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोंछे

- ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें
- बेहोशी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
- अपने घर को ठंडा रखें
- पंखे, गीले कपड़े का प्रयोग करें और बार-बार स्नान करें।

- कर्मियों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचें
- जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद गाड़ियों में अकेला न छोडें।
- दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घर से बाहर जाने से बचें

-- वर्जन : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 48 घंटे लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह धूप में घरों से बाहर न निकलें। गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतें। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बिजनौर

----
वर्जन::
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में लू से बचाव को लेकर पूरी तैयारी है। अस्पतालों में कोल्ड वार रूम तैयार है। जिसमें दवाई, कूलर सहित अन्य पूरी व्यवस्था है। गर्मी में अधिक से अधिक मात्रा में पेय पदार्थ का सेवन करें। थोड़ी समस्या दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed