फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power failure for seven hours at night, consumers of 14 villages troubled

Bijnor News: रात में सात घंटे बिजली गुल, 14 गांवों के उपभोक्ता परेशान

Thu, 24 Sep 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power failure for seven hours at night, consumers of 14 villages troubled
नींदड़ू। विद्युत कटौती के चलते मंगलवार की रात सात घंटे बिजली गुल रहने से नींदड़ू बिजलीघर से संबंधित सभी 14 गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम पांच बजे आधा घंटे, 6:40 बजे दो घंटे, 10:05 बजे दो घंटे, 12:15 बजे रात में दो घंटे और बुधवार की सुबह 5:30 बजे आधा घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नींदड़ू खास, चक नींदड़ू, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, कोटरा टप्पा केशो, मोहम्मद अलीपुर मुक्टा, शेखपुरा पित्था, मनकुआ, दौलतपुर सुक्खा, बखशनपुर, शेरपुर कलिया और हरियाणा के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के चलते बेहाल रहने के कारण उपभोक्ता रात में ठीक से सो नहीं पाए। उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय किसान यूनियन तहसील धामपुर के अध्यक्ष नवेद अरशद शबलू के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों के जरिये बिजली घर पर धरना देने के बाद हुए समझौते के तहत कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठीक रही, लेकिन बाद में फिर पहले की तरह रात के समय भारी कटौती होने लगी। उपभोक्ताओं ने नींदड़ू बिजली घर से संबंधित गांवों में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत उप संस्थान नींदड़ू के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि बिजली उत्पादन में कमी और रोस्टिंग के चलते ग्रामीण अंचलों की सप्लाई में व्यवधान आ रहा है। बिजली घर को जितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है, उतनी ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed