फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Potholes will welcome Kanwariyas in Nagina

Bijnor News: नगीना में गड्ढों से होगा कांवड़ियों का स्वागत

Thu, 30 Jul 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Potholes will welcome Kanwariyas in Nagina
नगीना में कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक के करीब सड़क पर हुए गहरे गड्ढे। संवाद
नगीना। सावन माह की कांवड़ यात्रा बुधवार से विधिवत शुरू हो रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों के जत्थे नगीना से निकलने शुरू हो गए हैं, लेकिन कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगीना-धामपुर मार्ग पर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन चौराहे व धामपुर मार्ग पर सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का स्वागत गड्ढों से होगा।
विज्ञापन

सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। रात के समय या बारिश के दौरान इनमें गिरकर कोई भी श्रद्धालु घायल हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल आश्वासन मिले, लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। अब जबकि कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, तब भी गड्ढे जस के तस हैं। इससे शासन के गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगीना- कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के करीब, नगीना के प्रवेश द्वार पर स्टेशन चौराहे पर तथा धामपुर मार्ग पर भी सड़क में गहरे गड्ढे हैं। इसी मार्ग से शिव भक्तों को गंतव्य की ओर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। शीघ्र सभी गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। - प्रिंस कुमार, एसडीएम, नगीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed