{"_id":"6a593182021a4a73000cf4ec","slug":"potholes-on-the-bypass-will-test-kanwar-pilgrims-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-185168-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रियों की परीक्षा लेंगे बाईपास के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रियों की परीक्षा लेंगे बाईपास के गड्ढे
विज्ञापन
नजीबाबाद-आजाद चौक-हरिद्वार खस्ताहाल बाईपास मार्ग से गुजरती बस। संवाद
- फोटो : Archive
नजीबाबाद। सावन माह में आजाद चौक-हरिद्वार बाईपास मार्ग के गड्ढे कांवड़ यात्रियों की कठिन परीक्षा लेंगे। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग खस्ताहाल गहरे गड्ढों में तब्दील है। जनप्रतिनिधियों के तमाम दावों के बावजूद बाईपास मार्ग नहीं बन सका है।
मेरठ-पौड़ी और हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को आजाद चौक-हरिद्वार बाईपास जोड़ता है। नगर की जाम की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए हरिद्वार बाईपास मार्ग से रोडवेज बसों समेत वाहन गुजरते हैं। सावन मास के दौरान बाईपास मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री व उनके वाहन भी गुजरते हैं। बाईपास मार्ग पर आजाद चौक से नगर पालिका के झंडा तिराहे तक जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील है। बरसात के दौरान जलभराव से गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। बाईपास मार्ग के मात्र डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करना कांवड़ यात्रियों के लिए कठिन परीक्षा जैसा होगा।
सत्यम कुमार, दिनेश कुमार, मनोज राजपूत, शेर सिंह आदि ने बताया कि हरिद्वार बाईपास मार्ग नगर को जाम से बचाने के लिए बनाया गया था लेकिन रखरखाव के अभाव में डेढ़ किमी का हिस्सा पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने बाईपास मार्ग को बनवाने के लिए तमाम दावे किए, लेकिन बाईपास मार्ग नहीं बन सका। अब सावन माह में कांवड़ यात्री को मार्ग से आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि बाईपास मार्ग निर्माण के लिए कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी है। बजट स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।