{"_id":"6509f46997b636068601a996","slug":"pooja-devi-got-first-place-in-cooking-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-11163-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पाक कला प्रतियोगिता में पूजा देवी ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पाक कला प्रतियोगिता में पूजा देवी ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
बिजनौर में पाक कला प्रतियोगिता में विजेता रसोईयां बीएसए से सम्मानित। स्रोत विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों की प्रतिभा देखने के लिए मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता नगर के प्राथमिक विद्यालय में हुई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय महेश्वरी की रसोइया पूजा देवी ने प्रथम स्थान पाया।
जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीवाला की रसोइया नवीला ने द्वितीय स्थान और प्राथमिक विद्यालय काजीवाला की रसोइया आशा देवी ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया। सभी शेष प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता सांत्वना पुरस्कार दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा रहे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए जयकरन यादव, डीसी राशू चौहान, बेसिक विभाग के एओ सत्यपाल सिंह तोमर, फूड इंस्पेक्टर, डिप्टी सीएमओ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गुलशन गुप्ता व सुहेल अख्तर बेग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम सफल बनाने में कामेश पाल, अनुराधा चौधरी, आसिमा परवीन, गुलदीप कुमार, अमन आदि का सहयोग रहा।