फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poll of open palace in first rain

पहली बारिश में ही खुली पालिका की पोल

Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Poll of open palace in first rain
धामप़ुर में बारिश के चलते मनभावन बैंक्वेट हाल में जमा पानी। - फोटो : DHAMPUR
पहली बारिश में ही खुली पालिका की पोल
विज्ञापन

धामपुर। रविवार सवेरे नगर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई, जिसने पालिका परिषद के नाला सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। बरसात का पानी नालों से बाहर निकलकर सड़कों से प्रवाहित हुआ। नगर में कई स्थानों पर सड़कें तालाब बन गईं। पालिका परिसर और मनभावन बैंक्वेट हॉल में कई फीट पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी हुई।

पालिका परिषद की ओर से इस बार नालों की सफाई का काम अभी तक भी पूरा नहीं किया जा सका है। केवल दो दर्जन सफाई कर्मचारी नालों की सफाई के कार्य में लगे हैं। लॉकडाउन के चलते नाला सफाई का कार्य भी दो दिन से बंद है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वह गांव के रहने वाले हैं। धामपुर पालिका में दैनिक मजदूरी पर नाला सफाई का कार्य कर रहे हैं। वह शनिवार के दिन जब नाला सफाई के काम से आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें काम पर जाने से रोक दिया। वहीं, रविवार सवेरे करीब पांच बजे से काफी देर तक बारिश हुई। इस बारिश के होने से पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तौगी ने बताया कि पालिका की ओर से नाला सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed