फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Policemen will use body warn cameras in raiding and checking

दबिश और चेकिंग में बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल करेंगे पुलिसकर्मी

Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Policemen will use body warn cameras in raiding and checking
बिजनौर। दबिश और चेकिंग के वक्त पुलिस बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करेगी। यह वर्दी में लगा रहेगा। जोकि पुलिसकर्मियों के संग सामने वाले व्यक्ति की गतिविधियों को भी कैद कर लेगा। फिलहाल जिले की पुलिस को 35 कैमरे मिल चुके हैं, 150 और मिलना बाकी है। कैमरों का इस्तेमाल करने निर्देश एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी दिनेश सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अपराधों की समीक्षा कर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए जिले की शांति व कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी रखी। जिनके निस्तारण को एसपी ने निर्देश दिए। कहा गया कि खनन, शराब, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को गैंगेस्टर एक्ट के तहत चिन्हित किया जाए। थानों के टॉप-10 अपराधियों को कार्यवाही करने और उन पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए एसपी ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि आपरेशनल कार्यों के दौरान बॉडी वार्न कैमरा का इस्तेमाल किया जाए। मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं जहरीली शराब के कारोबार और तस्करी रोकने और इसमें शामिल आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह आदि समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed