फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police took two youths including Pradhan

प्रधान सहित दो युवकों को साथ ले गई पुलिस

Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police took two youths including Pradhan
प्रधान सहित दो युवकों को साथ ले गई पुलिस
विज्ञापन

नहटौर। दिल्ली के प्रीत विहार में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने माल बरामदगी के लिए गांव सदरुद्दीननगर के प्रधान के घर सहित कई स्थानों पर घंटों तक सर्च अभियान चलाया। एक सर्राफ की दुकान को भी खंगाला गया। चोरी के मामले में मौजूदा ग्राम प्रधान के संलिप्त होने पर ग्रामीण सकते में हैं। दिल्ली पुलिस दो युवकों को भी पकड़कर अपने साथ ले गई है।
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में विगत 18 अप्रैल को एक दवा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की गई थी, जिसमें करीब दो किलो सोने की जेवरात, डायमंड व पन्ना की ज्वैलरी के अलावा पांच लाख रुपये की नकदी भी थी। करीब एक करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम उस समय दिया गया था, जब दवा कारोबारी की पत्नी व बेटी दिवाली की शोपिंग करने गई थी। उसी दौरान घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में नहटौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सदरुद्दीननगर के मौजूदा प्रधान इरफान अहमद का नाम सामने आया था। बताया जाता है कि उसने सरेंडर कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर नहटौर पहुंची। नहटौर पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस ग्राम प्रधान को लेकर उसके घर पहुंची। चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस मंगलवार की रात को गांव सदरुद्दीननगर पहुंची थी। रात में ही ग्राम प्रधान के घर व अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। गांव में स्थित एक सर्राफ की दुकान को भी खुलवाकर खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के अलावा गांव के दो युवकों को भी दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। लाखों की नकदी बरामद होने की बात भी सामने आ रही है। मौजूदा ग्राम प्रधान इरफान अहमद की चोरी की वारदात में संलिप्त होने पर ग्रामीण सकते में हैं। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि दिल्ली पुलिस अभी मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed