फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police thieves gang of thieves

पुलिस ने चोरों का गैंग दबोचा

Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police thieves gang of thieves
बिजनौर में पकड़ा गया चोरों का गैंग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचने आए चार चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से चोरी के जेवरात, तमंचे व पांच सुतली बम बरामद हुए है।
विज्ञापन

 एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नजीबाबाद थाने के गांव फजलपुर निवासी शहजाद पुत्र शफीक, नहटौर के मोहल्ला वीरगरान निवासी अजमल, नूरपुर की विकास कॉलोनी निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल सलाम व नहटौर थाने के गांव बैरमाबाद निवासी जीशान को दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे 315  बोर चार कारतूस ,13 तोले पीली धातू के जेवरात व पांच सुतली बम बरामद हुए है। इनके दो साथी गांव बैरमाबाद निवासी नईम व अय्यूब पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एसपी के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग ने 17 दिसंबर 2018 को वेवीपुरा बास्टा से एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद जेवर उस मकान से ही चोरी किए थे। इन जेवरों को बेचने के लिए बिजनौर आए थे। चोरी की चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उनका गैंग चोरी के अलाव अन्य घटनाओं को भी अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed