फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police taught law students to girls

पुलिस ने छात्राओं को कानून का पाठ सिखाया

Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police taught law students to girls
बालिका विद्वामंदिर में छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाते कोतवाल रंजन कुमार शर्मा - फोटो : DHAMPUR
पुलिस ने छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में महिला सशक्तिकरण शीर्षक पर पुलिस की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोतवाल ने कहा कि जो भी छात्रा सड़क छाप मंजनुओं को सबक सिखाने के लिए आगे आएगी, उसे सम्मानित किया जाएगा।

विद्या मंदिर के सभा कक्ष में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कोतवाल ने कहा कि छात्राओं को मंजनुओं से घबराने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें। छात्राओं और महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन 1090, 112, 181 भी चल रहीं हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने पर कुछ ही देर के बाद पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर होगी। छात्राएं बेधड़क स्कूल, कालेजों में पहुंचकर पढ़ाई करें और होनहार बनकर देश की तरक्की में योगदान दें। इस दौरान कोतवाल ने छात्राओं से महिला सशक्तिकरण के संबंध में कई सवाल पूछे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य आभावती देवी, कोतवाल क्राइम नरेश कुमार, उप निरीक्षक एंटी रोमियो स्क्वायड अनीता एवं कालेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed