{"_id":"5ec808a38ebc3e90625216a9","slug":"police-open-market-strictly-bijnor-news-mrt48294341","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती से समय से खुले बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती से समय से खुले बाजार
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती से समय से खुले बाजार
नगीना। बाजार खोलने के लिए जिलाधिकारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया। पुलिस कार्रवाई को देखते हुए नगर का मुख्य बाजार नौ बजे से पहले नहीं खुल पाया।
नगीना में तीन दिन से लगातार दुकानदार बाजार खोलने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने सुबह समय से पूर्व बाजार तो नहीं खुलने दिया। लेकिन तीन-तीन दिन के टर्न वाले नियम की खूब अवहेलना हुई। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई गारमेंट्स दुकानदारों ने दुकान का बाहर ताला लगाकर ग्राहक को दुकान के अंदर लेकर कपड़े पसंद कराए। पान मसाला गुटखे की बिक्री प्रतिबंधित हो जाने के बाद इस कारोबार से जुड़े कारोबारी अब नियमों को ताक पर रखकर अपने घर के भीतर बने गोदाम से कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों को हिरासत में लेकर बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया तथा चार दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।