फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police of both states to keep watch on Kanwar roots

Bijnor News: कांवड़ रूटों पर पैनी निगाह रखेगी दोनों राज्यों की पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police of both states to keep watch on Kanwar roots
नांगलसोती-बरकातपुर चीनी मिल में समन्वय बैठक में शामिल बिजनौर और उत्तराखंड के अ​धिकारी।(स्रोत-पु - फोटो : kathua news
नांगलसोती/नजीबाबाद । कांवड़ यात्रा को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड और यूपी के पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। समन्वय बैठक में कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन के लिए हर संभव व्यवस्था देने का निर्णय लिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस कांवड़ रूटों पर पैनी निगाह रखेगी।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। डीएम बिजनौर जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा ने आला अधिकारियों के साथ कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मंथन किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में यूपी के कई जिलों के शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेने पहुंचते हैं। उन्होंने ्रकांवड़ यात्रा से पूर्व मार्गाें का निरीक्षण करने और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस को सांमजस्य बनाकर अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखनी होगी। कांवड़ यात्रा में बॉर्डर की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है ताकि कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने उत्तराखंड और यूपी पुलिस को संयुक्त रूप में बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed