फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police ki Pathshala: program of amar ujala Foundation in Bijnor

पुलिस की पाठशाला: अधिकारियों ने छात्राओं को दी कानून की विस्तार से जानकारी

Sun, 01 Sep 2019 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police ki Pathshala: program of amar ujala Foundation in Bijnor
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को एजुकॉल द गर्ल्स इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ महावीर सिंह राजावत ने छात्राओं को कानून की विस्तार से जानकारी दी। सीओ ने छात्र-छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन


नगीना मार्ग स्थित एजुकॉल स्कूल में आयोजित पाठशाला में सीओ ने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि उनके रास्तें में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है, तो उसका डटकर मुकाबला करें। छात्राएं देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने दम पर परचम लहरा रही हैं। वह किसी से डरे नहीं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर 100 नंबर और 1090 हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेने की अपील की। कहा कि यदि इन फोनों से मदद न मिले तो कोतवाल 9454403128 व उन्हें (सीओ) 94541534 पर फोन कर समस्याओं से अवगत करा सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अपराजिता अभियान: पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कोई भी छात्रा ऐसी पोस्ट का सोशल मीडिया पर वायरल न करें जिससे उन्हें और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी हो। कोतवाल नरेश कुमार ने पूछा कि पुलिस कौन-कौन और पुलिस बनकर क्या करेंगे, तो अधिकांश छात्राओं ने हाथ उठाकर पुलिस बनने की इच्छा जाहिर की। जब पूछा कि पुलिस बन कर क्या करेंगी तो छात्रा अमिता कुमारी ने देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने की बात कही, जिस पर सीओ ने छात्रा अमित को सम्मानित किया।

Police ki Pathshala: program of amar ujala Foundation in Bijnor
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

कानून का करना चाहिए सम्मान
शिक्षिका प्रीति अग्रवाल ने कहा कि वाकई हम सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। जो ऐसा करता है वहीं कानून से सम्मान पाने लायक होता है।

ऐसी पाठशालाओं के आयोजनों से अपराध घटेगा
शिक्षिका व्याख्या चौहान ने कहा कि स्कूल कालेजों में ऐसी पाठशालाओं का आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है। मनुष्य अपराध करने से बचता है।

नई ऊर्जा का संचार होता है
शिक्षिका रीता कुमारी ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। पुलिस की पाठशाला का आयोजन होने से छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं को ज्ञान मिला है। नई उर्जा का संचार हुआ है। अब वह निडर होकर कानून की मदद से दिनरात एक कर दायित्वों का निर्वहन से पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें: पुलिस की पाठशाला: झिझक निकालकर मन से भी मजबूत बनें बेटियां, एसपी ने दिए ये टिप्स

इससे हम और हमारा समाज अपराधमुक्त होगा
शिक्षिका मोनालीसा पांडे और ज्योति ठाकुर का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐसे कार्यक्रमों को अभियान के रूप में शिक्षण संस्थाओ में संचालित कराना चाहिए। इससे पुलिस और जनता के बीच का डर भी दूर होगा। लोग कानून को भली भांति समझ सम्मान करते हुए दायित्व निभाएंगे। जिससे हम और हमारा समाज अपराधमुक्त होगा।

हम सभी कानून से ही सुरक्षित: डा. लोकेंद्र सिंह
विद्यालय के निदेशक डा. लोकेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। छात्र छात्राओं से कानून का सम्मान करने की जररूत पर जोर दिया। कहा कि हम सभी कानून की वजह से ही सुरक्षित है।

अमर उजाला का आभार: प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने आभार जताया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अमर उजाला की ओर से कालेजों होते रहने चाहिए। इससे समाज को नई दिशा मिलती है।

छात्राओं का बढ़ता है मनोबल
छात्रा शुभि राजपूत व रीतिका जाडिया ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है।

कानून के दम पर ही उड़ान
छात्रा खुशी वशिष्ट व लवशिखा का कहना है कि कानून के दम पर ही छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आसमान में उड़ान भर रही है।

कानून का मिलता है ज्ञान
छात्रा अनुप्रिया व सिमरन का कहना है कि पुलिस की पाठशाला से उन्हें जो कानून का ज्ञान प्राप्त हुआ है। उस पर वह खुद भी चलेगी और दूसरों को भी प्रेरित करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed