फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police has come close to revealing the Sandeep murder case

संदीप हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 03 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police has come close to revealing the Sandeep murder case
संदीप हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस गांव आसपुर नवादा में हुए संदीप हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। अब तक की पुलिस जांच पड़ताल में संदीप की हत्या अनैतिक संबंधों को लेकर हुई है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत के ले रखा है। पुलिस को कत्ल का राज खोलने वाले लोगों की तलाश है। ये लोग अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसपुर नवादा निवासी धर्मपाल का 25 साल का पुत्र संदीप 21 नवंबर को गांव में दावत में शामिल होने गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने संदीप की काफी तलाश की पर वह नहीं मिला। 30 नवंबर को संदीप का शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे जंगल में पड़ा मिला था। संदीप की सिर में किसी चीज से प्रहार करके हत्या की गई थी। पुलिस की टीम तभी से हत्या के खुलासे में लगी है। संदीप के पिता धर्मपाल ने गांव के ही गौरव, विशाल समेत तीन को नामजद करके कई लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच पड़ताल में पता चला है कि संदीप की हत्या अनैतिक संबंधों में गई है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पुलिस हत्या के खुलासे के करीब है। जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed