फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police engaged in search of absconding former bank manager

Bijnor News: फरार पूर्व बैंक प्रबंधक की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of absconding former bank manager
------- आगरा के लिए खास ----------
विज्ञापन

- इंडियन बैंक में घोटाला प्रकरण की पुलिस ने शुरू की जांच
- किसान क्रेडिट कार्डों में हेराफेरी कर किया एक करोड़ से अधिक का घोटाला
फोटो-22एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। इंडियन बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित धनराशि घोटाला प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने फरार पूर्व बैंक प्रबंधक सचिन की तलाश शुरू कर दी है।
इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार के खिलाफ एक करोड़ से अधिक की धनराशि के गबन की वर्तमान प्रबंधक ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धनराशि गबन मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बैंक से धनराशि गबन मामले की जांच राजेंद्र सिंह को सौंपी है। राजेंद्र सिंह ने बैंक पहुंचकर वर्तमान प्रबंधक पंकज कुमार से प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। वर्तमान प्रबंधक की ओर से पुलिस को बताया गया कि पूर्व प्रबंधक द्वारा पद पर रहते एक करोड़ से अधिक की धनराशि गबन का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

बैंक की विजिलेंस और जांच टीम जांच में जुटी है। पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की लिमिट में हेरा फेरी कर बड़ी धनराशि को एकत्रित किया और अपने निजी खाते में डालकर बैंक को करोड़ों का चूना लगाया है। बताया जाता है कि पूर्व प्रबंधक ने जून माह के प्रथम सप्ताह में एक ही दिन में काफी बड़ी धनराशि बैंक से आहरित की थी, जिसके बाद घोटाला प्रकरण सामने आया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गबन मामले में बैंक से समस्त रिकॉर्ड तबल किया जा रहा है। उधर, किसान क्रेडिट कार्ड धनराशि के नाम पर करोड़ों का गबन करने वाला आगरा निवासी पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed