{"_id":"6085b9038ebc3e59176b8d31","slug":"police-cremated-corona-infected-woman-in-dhampur-dhampur-news-mrt5360102154","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को सैल्यूट: मरने के बाद अपनों ने छोड़ा साथ, पुलिस ने आगे बढ़ाया हाथ, दरोगा ने कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को सैल्यूट: मरने के बाद अपनों ने छोड़ा साथ, पुलिस ने आगे बढ़ाया हाथ, दरोगा ने कराया अंतिम संस्कार
Mon, 26 Apr 2021 10:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 AM IST
सार
मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों पर कोरोना का खौफ भारी पड़ रहा है। जिंदा है तो इलाज के लिए अस्पताल नहीं मिल रहा है, मरने के बाद कोई कांधा देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों पर कोरोना का खौफ भारी पड़ रहा है। जिंदा है तो इलाज के लिए अस्पताल नहीं मिल रहा है, मरने के बाद कोई कांधा देने को तैयार नहीं है। ऑक्सीजन न मिलने के कारण रविवार को स्टेट बैंक कॉलोनी में कोरोना संक्रमित सुशीला शर्मा (75 वर्ष) का निधन हो गया है। एक सप्ताह पहले उनके बड़े बेटे की कोरोना से मौत हो गई थी, दूसरा बेटा भी संक्रमित हैं। ऐसे में निकट संबंधियों और पड़ोसियों ने भी मुंह मोड़ लिया। कोई सुशीला शर्मा के अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया तो पुलिस आगे आई और उनका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
सुशीला शर्मा के संक्रमित होने पर परिजनों ने उपचार के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल में बेड नहीं मिला। उसके बाद किसी तरह से एक ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। रविवार सुबह सिलिंडर की ऑक्सीजन खत्म हो गई और बेटे ने सिलिंडर रिफिल कराने के लिए प्रयास भी किया लेकिन उपलब्ध नहीं हो पाया। ऑक्सीजन की कमी से सुशीला शर्मा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि वृद्धा का अंमित संस्कार करने से पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने इनकार कर दिया तो पुत्र विक्की ने सीओ अजय कुमार अग्रवाल को जानकारी दी। सीओ के निर्देश पर वह दारोगा मुकेश कुमार, सिपाही पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार गौतम, अमित कुमार व महिला कांस्टेबल साक्षी तोमर आदि के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : लापरवाही से गर्भवती व गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा
एसपी पूर्वी धामपुर अनित कुमार और सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के प्रयास की सराहना की है।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित, परिवार सहित हुए होम आइसोलेट
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/