{"_id":"6085e8c58ebc3e8d3a367cca","slug":"sardhana-mla-sangeet-som-and-son-infected-meerut-news-mrt5360175170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित, परिवार सहित हुए होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित, परिवार सहित हुए होम आइसोलेट
Mon, 26 Apr 2021 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम और उनके बेटे तेजस कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम और उनके बेटे तेजस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को विधायक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने की बात कहते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। उन्हें शनिवार से तेज बुखार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पश्चिमी यूपी में 32 लोगों की मौत, 3128 मिले नए मरीज, अस्पतालों में न बेड न ऑक्सीजन
विज्ञापन
विधायक के अनुसार उनकी बेटी भी कोरोना संक्र्रमित हो गई है। पिछले दिनों वह दो दिन तक विधायक के साथ मेरठ में ही रही थी। विधायक पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वह भी कोरोना की जांच करा लें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : आनंद अस्पताल में हुई ऑक्सीजन की किल्लत, 173 मरीजों की सांसें फूलीं, 10 को किया शिफ्ट
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/