{"_id":"62f4005365193e0dee19213f","slug":"police-caught-two-bike-thieves-recovered-four-bikes-bijnor-news-mrt600702594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े, चार बाइक बरामद
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस ने अट्टे वाले बाबा के मंदिर के नजदीक बाइक पर सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक स्कूटी और चार बाइकों समेत एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर मंगलवार रात करीब नौ बजे मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित अट्टे वाले बाबा के मंदिर के पास थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, दरोगा भीम सिंह, दरोगा रामवीर सिंह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थे। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उन्हें एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक अपनी ओर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी बाइक को बमुश्किल रुकवाया और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस द्वारा पकड़ गए आरोपी किरतपुर क्षेत्र के गांव छिताबर निवासी आदित्य पुत्र पुखराज व इसी गांव के शुभम पुत्र राज कुमार की निशानदेही पर चोरी की गई एक स्कूटी और चार बाइक बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने उक्त दोनों बदमाशों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू भी बरामद किया है। बुधवार की दोपहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने पकड़े गए उक्त दोनों आरोपियों के अपराधों और चोरी किया गया उनसे बरामद सामान का खुलासा किया । पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से बरामद स्कूटी की नंबर प्लेट बदली हुई व उसका चेचिस नंबर घिसा पिटा और एक बाइक बिना इंजन नंबर की थी। पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त बदमाशों ने करीब तीन, चार माह पूर्व कोतवाली देहात से एक बाइक चोरी की है। पुलिस ने पकड़े गए उक्त दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।