फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police caught groceries, food department team took samples

Bijnor News: पुलिस ने पकड़ा किराने का सामान, खाद्य विभाग की टीम ने लिए सैंपल

Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police caught groceries, food department team took samples
मंडावली थाने में जांच के लिए सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।
मंडावली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ई-रिक्शा में भरे किराने का सामान पकड़ लिया। नकली होेने के संदेह पर पुलिस सामान से भरी ई-रिक्शा को थाने ले गई। सूचना पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

मंडावली थाना के सामने एसआई हरिओम गौतम ने मुखबिर की सूचना पर एक ई-रिक्शा में भरे किराने के सामान को जब्त कर लिया। पुलिस सामान के नकली होने की आशंका पर मिर्जापुर सैद अहमद किराने स्टोर पर जा रहे नौ कट्टे मिल्क पाउडर, 10 बैग कृष्ण भोग आटा, मयूर वनस्पति के पांच डब्बों को जब्त कर थाने ले गई। किराना स्टोर स्वामी नजीबाबाद ओम इंटरप्राइजेज से सामान ई-रिक्शा में भरकर ला रहा था।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश यादव मंडावली थाने पहुंचे और जांच के लिए मिल्क पाउडर, कृष्ण भोग आटा, मयूर वनस्पति के सैंपल लिए। खाद्य विभाग की टीम ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नकली सामान होने पर ही कार्रवाई की जाएगी। सैंपल लेने के बाद सामान किराना स्टोर स्वामी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed