{"_id":"6998c256e3d0c3d51b045f9e","slug":"police-arrived-at-the-truck-drivers-murderers-house-with-a-jcb-bijnor-news-c-27-1-bij1029-172908-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक चालक के हत्यारोपी के घर जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक चालक के हत्यारोपी के घर जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
स्योहारा। शुगर मिल गेट पर टोकन विवाद में ट्रक चालक सलमान की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जबकि एसओजी और सर्विलाइंस टीम भी सक्रिय कर दी गई है।
शुगर मिल गेट पर बृहस्पतिवार रात टोकन पहले लेने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक सलमान पुत्र नसरुल्ला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई शाह आलम की तहरीर पर अजीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम विरामपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इसके अलावा एसओजी और सर्विलाइंस टीम को भी लगाया गया है, जो मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों के आधार पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस लगातार आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर उसके घर पहुंची। हालांकि अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक सलमान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को पुलिस बल की मौजूदगी में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।