फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested father and stepmother in Aarushi murder case

Bijnor News: आरुषि हत्याकांड में पिता और सौतेली मां को पुलिस ने दबोचा

Sat, 28 Oct 2023 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested father and stepmother in Aarushi murder case
- आरुषि की नानी ने दर्ज कराई थी जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट
विज्ञापन

- पति को तलाश कर रही है पुलिस, बिसरा रिपोर्ट में हुई जहर के सेवन से मौत की पुष्टि



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आरुषि हत्याकांड में बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका का पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में इस हत्याकांड की कार्रवाई अभी तक थमी हुई थी। अब पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
अमरोहा के मोहल्ला सराय कोना नलों वाला की रहने वाली बुजुर्ग महिला विशम्बरी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बेटी गीता की शादी नरेंद्र उर्फ बंटी के साथ हुई थी। करीब दस साल पहले गीता की ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। धेवती आरुषि और धेवता गोलू अपने पिता नरेंद्र उर्फ बंटी के संग ही रहते थे। बाद में नरेंद्र उर्फ बंटी ने दूसरी शादी किरण के साथ कर ली। साथ ही आरुषि की शादी टिंकू निवासी ग्राम अथाई भोपा मुजफ्फरनगर के साथ कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 मई को टिंकू आरुषि को लेकर नलकूप कॉलोनी बिजनौर लेकर आया। नरेंद्र उर्फ बंटी, किरन पति नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी नलकूप कॉलोनी बिजनौर और टिंकू ने आरुषि के साथ मारपीट की। मारपीट करने के साथ ही जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 13 मई को आरुषि के शव का पोस्टमार्टम हुआ और बिसरा जांच के लिए भेज दिया था। अब बिसरा रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई है। इसके चलते मृतका के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरनगर में रहने वाला मृतका का पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed